देश

national

विहान आवासीय विद्यालय कर्मियों के समायोजन की मांग तेज

Wednesday, August 31, 2022

/ by Today Warta


एसोशियेशन उपाध्यक्ष/विद्यालय अधीक्षिका ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

ललितपुर। श्रम विभाग के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित विहान बालक/बालिका आवासीय विद्यालय जो कि 12 जनपदों में वर्ष 2015 से संचालित हैं, को अटल आवासीय विद्यालय में विहान विद्यालयों के कर्मचारियों के समायोजन की मांग दिनों-दिन तेज होती जा रही है। इसी क्रम में श्रम विभाग आवासीय विद्यालय कर्मचारी बेलफेयर एसोशियेशन की प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं विद्यालय अधीक्षिका श्रीमती जया किनारिया के आह्वान पर विहान बालक-बालिका के स्टाफ द्वारा संयुक्त ज्ञापन श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ को सौंपा गया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ जया किनारिया, चांदनी लोहिया, प्रियंका नामदेव, नीरज, राजकरन, रामप्रकाश, राजेश, हरीओम, दीपचंद्र आदि मौजूद रहे। विहान बालक-बालिका आवासीय विद्यालय 2016 में उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों में संचालित हैं एवं निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा आवासीय विद्यालय के स्टाफ की प्रशंसा की होती रही है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय में विहान आवासीय विद्यालय के कार्यरत कर्मचारियों को समायोजित किया जाये, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित रहे। इस सम्बन्ध में विहान बालक-बालिका आवासीय विद्यालय के कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर को भी पत्र भेजा है। यह सूचना श्रम विभाग आवासीय विद्यालय कर्मचारी बेलफेयर एसोशियेशन की उपाध्यक्ष एवं विद्यालय अधीक्षिका बालिका विद्यालय जया किनारिया द्वारा दी गयी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'