देश

national

ब्लॉक चायल में कार्यालय पर नदारद मिले अधिकारी, निर्धारित समय नही पहुंचे बीडीओ और एडीओ पंचायत

Monday, August 29, 2022

/ by Today Warta

 


सरकारी आवास को छोड़कर बाहर मकान लेकर रहते हैं अधिकारी

कौशाम्बी। चायल खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय न आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की शिकायत है कि बीडीओ आये दिन अपने कार्यालय में नहीं मिलते हैं। जब पड़ताल की तो 10 बजे से 12 बजे तक नही पहुंचे बीडीओ व एडीओ पंचायत, जबकि सुबह से लोग अपनी फरियाद लेकर कार्यालय आते जाते रहे। हालांकि सोमवार को फरियादियों की संख्या ज्यादा नहीं दिखी लेकिन जो फरियादी आये थे उन्हें निराश होकर जाना पड़ा यहां पिछले कई महीने से कार्यरत बीडीओ के इस रवैया से ग्रामीण ही नहीं ग्राम प्रधान भी परेशान हैं। परिसर में बीडीओ आवास भले ही बना है, लेकिन वे इसमें निवास नहीं करते हैं। दो चार ग्राम पंचायत अधिकारियों के अलावा सभी विकास कर्मी नदारद मिले। मुख्यालय पर मौजूद कर्मचारी के आने की कोई जानकारी नहीं दे सके। बतां दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वह समय से दफ्तर पहुँचे। जनता की शिकायतें सुने और उसका समय बद्ध निस्तारण करे ,लेकिन इस निर्देश का विकास खंड कार्यालय के अधिकारियों - कर्मचारियों पर असर नही दिख रहा है। सोमवार को खंड विकास कार्यालय बीडीओ समेत कई कर्मचारी लगभग कार्यालय पर उपस्थित नही मिले। विकास खंड चायल में सुबह 10 बजे से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुचते है लेकिन यहाँ के साहब कभी भी समय से दफ्तर नही पहुँचते है। जब बीडीओ से बात करने का प्रयास किया गया तो फोन ही नहीं रिसीव हो सका। मुख्य विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी ने कहा कि रेड जारी करा के आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'