कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कमार द्वारा उदयन सभागार में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत विधानसभा-251, 252 एवं 253 के मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा ई0आर0ओ0/ए0ई0आर0ओ0 के साथ बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के मानक के आधार पर करने के निदेर्शानुसार जनपद में सम्मिलित 251-सिराथू, 252-मंझनपुर एवं 253-चायल विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है। जनपद का कोई भी मतदेय स्थल बाढ़ या वर्षा से अभी तक क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। 251-सिराथू विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 14 मतदेय स्थलों का एकत्रीकरण, 252-मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 18 तथा 253-चायल विधानसभा के अन्तर्गत 14 मतदेय स्थलों का एकत्रीकरण की कार्यवाही आयोग के निदेर्शानुसार प्रस्तावित की गई है। इस प्रकार जनपद में कुल 6 मतदान केन्द्र तथा 46 मतदेय स्थल कम हो जायेंगे। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने सुझावों/आपत्तियॉ शीघ्र ही सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, जिससे समय से जॉच/निस्तारण सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण की जा सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ0 विश्राम एवं सभी उपजिलाधिकारीगण तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।


Today Warta