देश

national

सर्वाईकल कैंसर विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

Wednesday, August 31, 2022

/ by Today Warta

 


कौशाम्बी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी एक्शन प्लान के तहत एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वाधान में सर्वाईकल कैंसर विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मंझनपुर, तहसील मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती आभा पाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार द्वारा किया गया जिनके द्वारा उपस्थित समस्त बच्चों को उनसे सम्बन्धित अधिकारों एवं सम्बन्धित जानकारी के बारे में बताया गया। वन स्टाप सेन्टर की सेन्टर मैनेजर शशि त्रिपाठी द्वारा सभी बच्चों को 181 से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। शिविर में उपस्थित डा0 अजरेश पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी बच्चों को सर्वाईकल कैंसर की बारे में उनके लक्षणों के बारे में एवं रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर में उपस्थित सभी बच्चों को सर्वाईकल कैंसर की गंभीरता व उससे बचाव हेतु टीके के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आभा पाल, स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अजरेश पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, बाल संरक्षण अधिकारी, अजीत कुमार, वन स्टाप सेन्टर की सेन्टर मैनेजर शशि त्रिपाठी विद्यालय के प्रबन्धक, अध्यापक व लेखपाल उपस्थित रहें।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'