देश

national

कार्यदाई संस्था का करोड़ों बकाया होने से डिपो चालू होने में रोड़ा

Wednesday, August 31, 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। परिवहन विभाग द्वारा मंझनपुर के ओसा मार्ग में बस डिपो का निर्माण कराया गया है। लेकिन निर्माण इकाई का करोड़ों धन राशि बकाया होने के कारण डीपो चालू होने में विभाग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बीते वित्तीय वर्ष में मंझनपुर बस डिपो का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के दौरान 50 बसों का आवंटन किया गया। बसें मंझनपुर बस डिपो से कानपुर लखनऊ प्रतापगढ़ बनारस कर्वी बांदा हमीरपुर आदि शहरों के लिए रवाना की जाएगी। उद्घाटन के उपरांत एक सप्ताह बस डिपो सुचारू रूप से संचालित हुआ। लेकिन कुछ दिन बाद बसों का संचालन मंझनपुर डिपो से बंद कर दिया गया। प्रयागराज बस डिपो के एआरएम ने बताया कि कार्यदाई संस्था का एक करोड़ 42 लाख रुपए बकाया है। इससे बस डिपो परिवहन विभाग को कार्यदाई संस्था द्वारा स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सांसद विनोद कुमार सोनकर द्वारा मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को दर्जनों पत्र भेजा गया। लेकिन अभी कार्यदाई संस्था का बकाया धनराशि सरकार के खाते से भुगतान नहीं किया गया। इसलिए बस डिपो संचालित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में 20 परिवहन बसों का संचालन मंझनपुर प्रयागराज से किया जा रहा है। बसे प्रयागराज बनारस कर्वी चित्रकूट बांदा कानपुर के लिए संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा दो नई बसों का आवंटन किया गया है। दोनों बसों को मंझनपुर से प्रयागराज वाया गोरखपुर बनारस तक चलाने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दो बसों का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि बस डिपो चालू हो जाने पर प्राइवेट बसों को भी अनुबंधित किया जाएगा। जिससे मंझनपुर से कानपुर बनारस लखनऊ कर्वी चित्रकूट हमीरपुर बांदा सहित अन्य शहरों को आने जाने के लिए यात्रियों को सुविधा मिलेगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'