ललितपुर। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अनन्त सरकार से ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा मुलाकात की गई। साथ ही जनपद ललितपुर के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। ट्रेड यूनियन ललितपुर के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा अश्वासन दिया गया कि सम्बंधित अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा और जल्द ही उनके द्वारा जनपद ललितपुर का दौरा किया जायेगा, जिससे ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों से भेंट की जायेगी। इस मौके पर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष रजनीश सफेरा, जिला महासचिव अमित खरे, जिला सचिव रविन्द्र बंगरेले, नवीन कुशवाहा, कपिल पटवा, सौरभ जैन, सचिन पंथ, मनीष प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।