पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी लगाया आरोप
कौशाम्बी। पिपरी क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति ने उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दी। पत्नी के नाजुक अंगों में उसने बेलन का प्रयोग किया। इससे उसे चोटे आ गई। आरोप लगाया कि थाना में तहरीर दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए तहरीर मारपीट में बदलवा दी। इस बात की जानकारी महिला को हुई तो उसने बुधवार को सीओ श्यामकांत को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पिपरी क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने सीओ श्यामकांत से बताया कि उनकी शादी को करीब 13 साल बीत चुके हैं। पति रोजी रोटी के लिए सौदिया अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके एक 12 वर्ष की बेटी व चार वर्ष का बेटा है। आरोप है कि अब पति का किसी से अवैध संबंध हो गया है। इसके चलते वह तालाक देने की धमकी दिया करता है। महीने भर पहले पति गांव आया और यहीं रहने लगा। इसके बाद से उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला के मुताबिक सोमवार की शाम वह बच्चों के साथ सोई हुई थी तभी पति पहुंचा। किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध भी किया तो वह मार पीट करने लगा। इसी बीच पास रोटियां बनाने के लिए रखा लकड़ी का बेलन को महिला के नाजुक अंगों में डाल दिया। इससे महिला को चोट आई है। उसने इसकी तहरीर पुलिस को दी। आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने महिला की तहरीर को बदलवाकर सिर्फ मारपीट में बदल कर मेडिकल करा दिया। जबकि पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि महिला से पति ने नशे में धुत होकर मारपीट की थी। इसकी तहरीर उसने दी थी। एनसीआर दर्ज कर आरोपित का शांति भंग में चालान कर दिया गया। वहीं सीओ श्यामकांत का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। यदि लापरवाही की गई है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।