देश

national

पीडब्ल्यूएस श्रीराम ग्लोबल अवार्ड कार्यक्रम दीपावली के बाद

Tuesday, September 27, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर। प्रयागराज। विश्व के प्रथम श्रीराम ग्लोबल अवार्ड कार्यक्रम को आगामी दीपावली पर्व तक स्थगित कर दिया गया है। अब यह आयोजन दीपावली के बाद आयोजित होगा जिसकी तिथि संगठन जल्द ही घोषित करेगा।   उपरोक्त जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि बरसात से जल जमाव, भारी बरसात के अलर्ट तथा संगठन के विशिष्ट साथी मुकेश पाण्डेय की असमय मृत्यु के परिस्थिति में संगठन ने सर्वसम्मति से यह कार्यक्रम आगामी दीपावली तक स्थगित कर दिया है। दीपावली के तुरन्त बाद इस कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसकी तिथि जल्द ही संगठन द्वारा घोषित की जायेगी। बता दें कि श्रीराम ग्लोबल अवार्ड-2022 के कार्यक्रम में 11 कैटेगरी में कुल 111 अवार्ड दिये जायेंगे जिसमें भारत वर्ष के 20 राज्यों के विशिष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया जायेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'