देश

national

थाने में हथौड़ा लेकर पहुंचा मिस्त्री दरोगा से बोला, साहब मैंने पत्नी का कत्ल कर दिया है

Monday, September 19, 2022

/ by Today Warta




राबेद्र शुक्ला 

प्रयागराज। नैनी थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर खून से सने कपड़े पहने एक युवक पहुंचा और उसने दरोगा से कहा कि साहब मैने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। इससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद घटना स्थल पर सीओ सहित तमाम अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।

नैनी के डांडी निवासी शिव प्रकाश पुत्र ईश्वरचंद राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी शादी सोनी (24) के साथ हुई है। इन्हें तीन बच्चे हैं। सोमवार को पूर्वांह्न करीब 11 बच्चे जब बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान शिव प्रकाश ने हथौड़े से सोनी के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम सा मच गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'