देश

national

डीएम ने चारागाह की भूमि चिन्हित किये जाने के सम्बन्ध में की गई बैठक

Friday, September 30, 2022

/ by Today Warta




राकेश केसरी

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में गौ-आश्रय स्थलांे में संरक्षित गौवंशों के लिए हरे-चारे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए चारागाह की भूमि चिन्हित किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गौ-आश्रय स्थलांे में संरक्षित गोवंशों के लिए पर्याप्त हर समय हरे-चारे की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के लिए चारागाह भूमि चिन्हित किया जाना है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को चारागाह भूमि को शीघ्र चिन्हितकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को गौशालाओं  का नियमित रूप से निरीक्षण कर भूसा चारा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत न आने पाये, शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि रोस्टर बनाकर पंचायत भवन में बैठने के लिए लेखपालों को निर्देशित किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'