कौशाम्बी। सरायअकिल उपकेंद्र में आज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकेगी इस विषय में जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी बालकृष्ण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत केंद्र में कैपेसिटर बैंक लगाने हेतु कार्य किया जायेगा। जिससे चलते शुक्रवार की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस मौके पर उन्होंने अपने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी जरूरी कार्य सुबह 9 बजे के पहले कर लें।

Today Warta