लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने 75 जिलों से एक-एक शिक्षक को यह पुरस्कार मिलेगा। 10 शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पांच सितंबर को लखनऊ में सम्मानित करेंगे। बाकी 65 शिक्षकों के लिए जनपद स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। हालांकि इन समारोहों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीम दिखाई जाएगी। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब राज्य अध्यापक पुरस्कार का वितरण जनपद स्तर पर भी होगा। अभी तक यूपी के चयनित सभी शिक्षकों को लखनऊ बुलाकर ही सम्मानित किया जाता था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ से पुष्पा यादव, गाजियाबाद से काजल शर्मा, गौतमबुद्धनगर से दीपशिखा, बुलंदशहर से रेनू रानी, बिजनौर से सुधीर कुमार, अलीगढ़ से सुरेंद्र कुमार, हापुड़ से अरुणा कुमारी राजपूत, मथुरा से पूजा चौधरी, मुरादाबाद से खिलेंद्र सिंह, मुजफ्फरनगर से सोनिया कुमारी, सहारनपुर से सुशील कुमार, शामली से मनोज कुमार का चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है।
काजल ने निजी प्रयासों से स्कूल को संवारा
गाजियाबाद में मुरादनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उलखारसी की सहायक अध्यापिका काजल शर्मा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित हुई हैं। काजल इस स्कूल में करीब 9 साल से कार्यरत हैं। उन्होंने अपने निजी प्रयासों से स्कूल में कम्प्यूटर, लैपटॉप, माइक, म्यूजिक सिस्टम लगवाया। स्कूल का सौंदर्यीकरण कराया। सरकारी स्कूल को प्राइवेट स्कूल जैसा रूप दिया। कोरोना काल में भी उन्होंने पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी। घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ाया। इसके अलावा वे समय-समय पर छात्राओं को हेयर ड्रेसिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई आदि की ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी दिखा रही हैं।
पुष्पा यादव ने दिव्यांग 57 बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े
मेरठ से प्राथमिक विद्यालय रजपुरा की प्रधानाध्यापिका पुष्पा यादव इस पुरस्कार के लिए चयनित हुई हैं। पुष्पा यादव ने इस स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने 57 दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा। इस स्कूल के बच्चे आज प्रोजेक्टर पर पढ़ाई करते हैं। लाइब्रेरी में देश-दुनिया की करीब दो हजार से ज्यादा किताबें मौजूद हैं। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए पुष्पा यादव ने समूचे स्कूल परिसर को ळछट (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) बना दिया। मसलन, स्कूल की प्रत्येक दीवार से लेकर जमीन तक सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई के तौर-तरीके से छपे हुए हैं। पुष्पा यादव को 'निपुण भारत मिशन' के तहत एडूलीडर्स यूपी अवार्ड-2022 भी मिला है, जो इसी महीने में लखनऊ में दिया जाना है।

Today Warta