प्रयागराज। कालिंदीपुरम और अल्कापुरी कॉलोनी के आसपास पानी का संकट गहरा गया है। कालिंदीपुरम के नंदगांव सेक्टर के सैकड़ों घरों में दो सप्ताह से पानी का संकट है। घरों में पानी नहीं मिलने की जानकारी होने पर जलकल की टीम पाइपों की ही जांच करती रही। एकदिन पहले पता चला कि नलकूप में खराबी से जलापूर्ति प्रभावित है। क्षेत्र के पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि जलकल के इंजीनियरों को नलकूप से जलापूर्ति बंद होने की जानकारी कई दिन पहले हो गई थी। इंजीनियर जानबूझकर उलझाते रहे, ताकि सदन की बैठक में मामला न उठ जाए। इसकी सूचना जलकल के महाप्रबंधक को भी नहीं दी गई।