देश

national

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति के निधन पर जिला कचहरी में रिफरेंस

Friday, September 9, 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति के एन सिंह के निधन पर शुक्रवार को जिला कचहरी में फुल डे रिफरेंस रहा। इसके चलते दिन भर कोई भी काम काज नहीं हो सका। प्रयागराज के मांडा निवासी केएन सिंह विभिन्न उच्च न्यायालयों एवं उच्चतम न्यायालय में बतौर न्यायमूर्ति अनेकों ऐतिहासिक निर्णयो के लिए जाने जाते हैं। शुक्रवार को इनके निधन की सूचना पर जिला कचहरी में शोक व्याप्त हो गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी की अध्यक्षता में सुबह १० से अधिवक्ताओं की शोक सभा सम्पन्न हुई। इसके बाद फुल डे रिफरेंस का प्रस्ताव पारित किया गया। बार एसोसिएशन की ओर से महासचिव तुषार तिवारी ने जिला जज ब्रजेश कुमार मिश्र को फुल डे रिफरेंस का प्रस्ताव दे कर सभी पीठासीन अधिकारियों को भेजने का अनुरोध किया है। इसके चलते शुक्रवार को जिला कचहरी में कोई भी न्यायिक काम काज नहीं हुआ।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'