देश

national

आउट रीच कैंप के माध्यम से नियम, कानून के बारे में जागरूक हो रहे किशोर किशोरी

Wednesday, September 21, 2022

/ by Today Warta



साथिया केंद्र से किशोरो को मिल रही स्वस्थ रहने की टिप्स

ललितपुर। वर्ष 2014 से संचालित जिला संयुक्त चिकित्सालय पुरुष व महिला में संचालित साथिया केंद्र किशोरों को विभिन्न बीमारियों से बचने के उपाय बता रहे हैं, साथ ही संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला एवं महिला चिकित्सालय में संचालित साथिया केंद्र की स्थापना की गई है। इन क्लीनिकों पर किशोर, किशोरियों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाते हैं। इनमें किशोर, किशोरियों के नाम, पिता का नाम, आयु, लंबाई, वजन, हीमोग्लोबिन, आंखों की रोशनी, स्वास्थ्य समस्या से संबंधित विवरण भरा जाता है। काउंसलर द्वारा दिए परामर्श को भी लिखा जाता है। किशोर, किशोरियों को प्रतिदिन नहाने, साफ कपड़े पहनने, माहवारी के दौरान होने वाली दिक्कतों से बचाव के बारे में बताया जाता है। सीएमओ डा.जे.एस.बक्शी ने बताया कि लड़कियों को बोझ नहीं समझना चाहिए। लड़की की जल्दी शादी करवा कर बोझ से मुक्त होने की सोच हमारी गलत है। कम उम्र में शादी से शरीर का विकास सही प्रकार से नहीं हो पाता है। कम उम्र में शादी कानूनन अपराध है। आउट रीच कैंप के माध्यम से किशोर किशोरी नियम,कानून के बारे में जागरूक हो रहे हैं। कम्युनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ डा.सौरभ सक्सेना ने बताया कि साथिया केंद्र व आउट रीच केंप के माध्यम से किशोर किशोरियों को खान पान व नियमित व्यायाम की सलाह दी जाती है। हर रोज शरीर के लिए शारीरिक क्रियाएं जैसे 30 मिनट टहलना व खेलना फायदेमंद होता है। कम उम्र में होने वाली शादी के दुष्प्रभाव व उसे रोकने की भी जानकारी दी जाती है। आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर डा सुखदेव पंकज ने बताया कि हर महीने में विद्यालयों में आउट रीच केंप के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाता है। स्वस्थ तन के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी है। इसे ध्यान में रखकर किशोर किशोरियों को नशे के सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। साथिया केंद्र के काउंसलर राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिला चिकत्सालय पुरुष में कमरा नंबर 51 में सुबह 8 बजे से 2 बजे तक किशोर किसी समस्या होने पर संपर्क कर सकते हैं।

8981 किशोरो की हुई काउंसलिंग

माह अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 8981 किशोर साथिया केंद्र पहुंचे। इस दौरान 2805 किशोरो की पोषण काउंसलिंग की गई। वहीं विद्यालयों में आउटरीच कैंप के माध्यम से 6870 किशोरो की हष्ट पुष्ट रहने एवं बाल विवाह के दुष्प्रभाव एवं कानून के बारे में काउंसलिंग की गई। इसके अलावा विभिन्न बीमारियों के लिए 5421 किशोरों को  चिकित्सीय परामर्श हेतु किशोरों को संदर्भित किया गया।

मोहल्ला आजादपुरा निवासी 18 वर्षीय यशवंत ने बताया कि साथिया केंद्र में शरीर में हो रही खुजली की समस्या लेकर आए थे। यहां स्वच्छता के बारे में बताया गया,साथ ही दवा के लिए चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश सेठ के पास भेजा गया। यहां डाक्टर ने दवा के लिए लिखा। मोहल्ला पिसनारी निवासी 16 वर्षीय अंकुश ने बताया कि मुंह में छाले की समस्या थी। इस पर काउंसलर राजेंद्र मिश्रा ने खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'