देश

national

वर्कशॉप में ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर हो रही वसूली

Monday, September 5, 2022

/ by Today Warta

 


कौशाम्बी। विद्युत वर्कशॉप मे एसडीओ जेई एवं ठेकेदार के मिलीभगत से भ्रष्टाचार चरम पर है। ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर धनउगाही हो रही है,जिसकी शिकायत विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा कई बार सक्षम अधिकारियों से की गई,लेकिन वर्कशाप में नियुक्त अधिकारियो व कर्मचारियो के रवैया में कोई सुधार नहीं हुआ। बतां दें कि मुख्यालय मंझनपुर से लगे दो किलो मीटर की दूर बसे खोरा गाँव में जला ट्रांसफार्मर की शिकायत एक महीने से की गई लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नही बदला गया। गांमीण व किसानों किसानो का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर बदलने के नाम पर विभागीय कर्मचारियों व ठेकेदारों द्वारा सुविधाशुल्क की मांग की जा रही है। जबकि सुविधाशुल्क न देने पर ट्रांसफार्मर नहीं दिया जा रहा। एसडीओ जेई द्वारा यह बहाना किया जाता है हमारे पास अभी ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है और उन्हीं के कर्मचारियों द्वारा जिनसे शुविधाशुल्क पा जाते हैं उनको ट्रांसफार्मर सरकारी गाड़ी के द्वारा पहुंचा दिया जाता है जिन किसानों से पैसा नहीं मिलता उसको बहाने बता कर हीलाहवाली करते रहते हैं। और कहते हैं प्राइवेट साधन लाइए प्राइवेट मिस्त्री ले जाकर लगवाओ। इस बात को लेकर के किसानों में आक्रोश है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'