देश

national

बचपन व वर्तमान सुरक्षित तो देश का भविष्य सुरक्षित: योगी आदित्यनाथ

Friday, September 16, 2022

/ by Today Warta



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां लोकभवन में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ अवसर पर कहा कि बचपन व वर्तमान सुरक्षित है तो देश का भविष्य भी सुरक्षित है। धात्री महिलाओं, किशोरी कन्याओं व बच्चों को जोड़कर भारत के भविष्य को स्वस्थ व सक्षम बनाने में सभी योगदान दें। मां स्वस्थ होगी तो वर्तमान स्वस्थ रहेगा। कन्या, बालक सुपोषित होगा तो हमारा बचपन स्वस्थ व समाज-राष्ट्र सशक्त होगा। शिक्षा व स्वास्थ्य समाज की बुनियादी आवश्यकताएं हैं। आधारशिला यहीं से खड़ी हो सकती है। अच्छी व उत्तम शिक्षा बच्चे के सुनहरे भविष्य के साथ समाज व राष्ट्र की नींव को मजबूत करने का आधार बनता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी ने पांच वर्ष से पोषण माह को मिशन मोड पर लेकर बढ़ाया है। तकनीक से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों तक शासन की इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि 60 हजार से अधिक महिला स्वयंसेवी समूहों को जोड़ा गया है। शराब बेचने वाले ईमानदारी से पोषाहार बेच रहे हैं। हर जिले में नए प्लांट लग रहे हैं। पोषाहार व फूड को समुचित तरीके से पहुंचाया जा रहा है। सबसे बड़ी आबादी का राज्य चुनौतियों के बावजूद सफलता की कहानी कह रहा है। कहा कि 1.70 करोड़ बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों से अपना भविष्य सुरक्षित करते हैं। सक्षम बचपन से सक्षम जवानी आए, देश को प्रतिभावान नौजवान मिलें तो उसकी नींव मजबूत करने की जिम्मेदारी आपकी है। आंगनबाड़ी बहनें बच्चों को रोचक तरीके से अक्षर व शब्द ज्ञान कराती हैं। बचपन को उद्धरण के माध्यम से रोचक जानकारी देते हैं तो बच्चों की नींव मजबूत होती है। उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोविड के दौरान आंगनबाड़ी बहनों के प्रयासों की सभी ने सराहना की। मुख्यमंत्री ने विभाग की पुस्तिका हर आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचाने को कहा।

501 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण व 199 का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर 501 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण व 199 केंद्रों का शिलान्यास किया। पोषण मैन्युअल ह्यसक्षमह्ण तथा विभाग की 5 वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तिका ह्यसशक्त आंगनबाड़ीह्ण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने ह्यसहयोगह्ण व ह्यबाल पिटाराह्ण ऐप लांच किया। साथ ही ह्यदुलारह्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन केंद्रों का लोकार्पण/शिलान्यास कर संतुष्टि हो रही है। इस दौरान उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती की गोदभराई भी की। बच्चों को दुलारा-पुचकारा।

21 हजार 700 आंगबाड़ी केंद्रों के पक्के भवन बनाए गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में हमारी सरकार बनी तो उस समय एक लाख 89 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में से कई के पास खुद का भवन नहीं था। उन सभी को चिह्नित कर 21 हजार 700 केंद्रों के पक्के भवन बनाए गए। कोरोना में हमारी गति थोड़ी बाधित हुई अन्यथा सभी केंद्रों को प्री-प्राइमरी के रूप में आगे बढ़ा लिए होते।

एनीमिया व मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में यूपी ने काफी सुधार किया

2017 में सीएम बनने के दौरान चुनौती थी कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में यूपी सबसे फिसड्डी होता था, पर पांच वर्ष के अथक परिश्रम की बदौलत एनीमिया में नेशनल एवरेज में यूपी की स्थिति सुधरी। खून की कमी से उबरने में उत्तर प्रदेश सफल हुआ। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को काफी हद तक नियंत्रित करने में भी हमने सफलता पाई। इससे पता चलता है कि हम सही दिशा में प्रयास कर रहे और आगे बढ़ रहे हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'