देश

national

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों को हंगामा, बिखेरे दस्तावेज

Friday, September 2, 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे आधा दर्जन से अधिक शिक्षक घुसकर हंगामा करने लगे। डीआईओएस जब तक मामले को समझ पाते वह गाली गलौज करते हुए वहां रखे दस्तावेजो को फेंकने लगे। शोरगुल सुनकर कार्यालय में तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद शिक्षक समेत अन्य कर्मचारी धमकी देते हुए चले गए। शिक्षक व कर्मचारी आदर्श इंटर कालेज चरवा के बताएं जा रहे हैं। डीआईओएस ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि वहां 17 कर्मचारियों की नियुक्ति होना था लेकिन विद्यालय ने 18 कर्मचारियों की नियुक्ति कर ली है। जिसे करीब चार माह का वेतन भी मिल चुका है। जानकारी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूरे विद्यालय का वेतन रोका दिया है। सभी कर्मचारी उनपर दबाव बनाने के लिए आए थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'