देश

national

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Monday, September 5, 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के बारा तफरीक गांव के शिवभवन पटेल (45),पुत्र दयाराम पटेल का गांव के बाहर पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता हुआ पाया गया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव मे हड़कंप मच गया,गांव के लोगों ने पेड़ से लटकता शव देख पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। शिवभवन पटेल के सात बच्चे हैं, 5 लड़कियां और 2 लड़के हैं। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'