देश

national

बेकाबू बाइक कमला पंप कैनाल में कूदी,बुझ गया चिराग

Tuesday, September 20, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

प्रयागराज लालापुर। प्रयागराज सोमवार को घर से निकले युवक की लाश मंगलवार की सुबह कमला पंप कैनाल में मिलने से हड़कम्प मच गया । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । लालापुर थाना क्षेत्र के गोइसरा गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के हवलदार बबलू मिश्र का इकलौता पुत्र साहेब लाल (20) सोमवार के दिन से ही घर से गायब था । साहेब लाल जब रात में घर नहीं लौटा तो मंगलवार की सुबह परिजन लालापुर थाने पहुंचकर गुमसुदगी की शिकायत की । तब तक ग्रामीणों ने कमला पंप कैनाल में एक बाइक और एक मोबाइल लावारिश हाल में देख पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस कमला पंप कैनाल में चल रहे पानी को बंद कराकर नहर में तलाश शुरू की तो नहर में गायब हुए साहेब लाल का शव मिल गया ।शव मिलने की सूचना जब साहेब लाल के परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंच गए घटना देख सभी के होश उड़ गए और सभी रोने विलखने लगे । पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 

बुझ गया चिराग 

सीमा सुरक्षा बल में हवलदार के पद पर तैनात बबलू मिश्र की एक बेटी और एक बेटा साहेब लाल थे । बेटी की शादी हो चुकी है । साहेब लाल घर पर ही रहकर पढ़ाई किया करता था । साहेब लाल की मौत होने से घर का चिराग बुझ गया ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'