देश

national

सरेआम लुटेरों ने लूटी महिला की चेन

Monday, September 5, 2022

/ by Today Warta


उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचन नगर निवासी एक महिला सोमवार सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। इस दौरान गायत्री नगर भातू फार्म के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसकी चेन तोड़ ली। महिला के शोर मचाने पर लुटेरे गलियों से भाग निकले। सरेराह लूट की घटना होने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। कंचन नगर निवासी रज्जन की पत्नी रामेश्वरी सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकली। सुबह लगभग सात बजे जैसे ही वह गायत्री नगर भातू फॉर्म मुख्य मार्ग पर पहुंची थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली। यह देख महिला ने शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोग दौड़े और लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन लुटेरे तेजी से बाइक भगाते हुए गलियों से भाग निकले। सुबह-सुबह चेन लूट की घटना होने से क्षेत्र में दहशत है। घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही लुटेरों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'