देश

national

आजादी के बाद बौद्धिक खुराक के लिए कम्युनिस्टों पर निर्भर रही कांग्रेस: केशव प्रसाद मौर्य

Wednesday, September 14, 2022

/ by Today Warta

 


लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर बौद्धिक दिवालियापन का आरोप लगाया है। केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस, खासकर आजादी के बाद अपनी बौद्धिक खुराक के लिए कम्युनिस्टों पर निर्भर रही है। इसलिए उसकी अपनी कोई खास विचारधारा नहीं पनप सकी। बौद्धिक रूप से दिवालिया कांग्रेस का भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से कोई मुकाबला नहीं हो सकता। कांग्रेस पार्टी ने अभी दो दिन पहले अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर संघ की नेकर में लगी आग की फोटो शेयर की थी। इसके बाद कांग्रेस की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को नफरत की फैक्ट्री बना दिया है ! कांग्रेस ने ह्यभगवा आतंकवादह्ण शब्द गढ़कर परोक्ष रूप से आरएसएस के खिलाफ नफरत की बयार के साथ नरेंद्र मोदी को ह्यमौत का सौदागरह्ण कहने वाली पार्टी को उसकी कीमत जनता ने पिछले दो लोकसभा चुनाव के नतीजों में चुका दी थी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'