देश

national

सुपरवाइजर से डरे सीडीपीओ,ने लगाई चार्ज छोडने की गुहार

Friday, September 9, 2022

/ by Today Warta



कार्यालय के विवाद से प्रभावित हो रहा कार्य,जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विवाद की बात से किया इन्कार

कौशाम्बी। जिले के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में इन दिनों एक सीडीपीओ का सुपरवाइजर के खौफजदा होना चर्चा में है। करीब दो महीने पहले गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए सीडीपीओ पूर्व में प्रभारी सीडीपीओ के चार्ज पर रही सुपरवाइजर से परेशान है। तमाम साजिशों से घबराए सीडीपीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से चार्ज वापस लेने की गुहार लगाई है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सरसवां परियोजना में अरसे से सुपरवाइजर के पास ही सीडीपीओ चार्ज रहा है। अब यहां गैर जनपद से सीडीपीओ को चार्ज दिया गया है। यहां सालों से जमी सुपरवाइजर ने उनको परेशान कर रखा है। उनके खिलाफ इनती साजिश कर दी है वह चार्ज छोड़ने पर आमादा हो चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी से कार्रवाई करते हुए उनको दूसरे ब्लाक में जार्च देने की गुहार तक लगाई है। हालाकि यह मामला अभी तक कार्यालय के कर्मचारियों के बीच ही है। धीरे-धीरे विवाद की जानकारी अन्य लोगों को हो रही है। चर्चा का बाजार गर्म होने लगा तो अधिकारियों ने इस बातों को लेकर किनारा करना शुरू कर दिया है। जिन सुपरवाइजन के पास पूर्व में चार्ज रहा है। उनकी पहले मूरतगंज में तैनाती रही है। मूरतगंज में आंगनबाड़ी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला। 2020 तक  कुछ आंगनबाड़ी ने परेशान होकर अधिकारियों से यहां तक कहा कि यदि उनको ब्लाक से नहीं आया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। दबाव के उनको बाद सरसवां में सुपरवाइजर बनाया गया। अब यहां सीडीपीओ सुपरवाइजर से परेशान होकर दूसरे ब्लाक में स्थानांतरण की बात कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सीडीपीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता का कहना हैं कि सरसवां सीडीपीओ की ओर से अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। यदि वह किसी से परेशान होने की बात करते हैं तो यह गंभीर प्रकरण है। इसपर कार्रवाई होगी। वही मुख्य सेविका बाल विकास परियोजना शकुंतला धूसिया का कहना है कि सरसवां ब्लाक में कुछ लोगों के साथ मिलकर सीडीपीओ आंगनबाड़ी को परेशान करना चाहते हैं। मैं यहां डेढ़ साल से हूं। सभी जानते हैं। ऐसे नहीं चाहती की दोबारा मिलने पर लोग पहचाने नहीं। इस आंगनबाड़ी की मदद कर रहीं हूं। जो लोगों को पसंद नहीं है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'