कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिले के विकास में इसी प्रकार की कोताही नहीं होने पाएगी जिले के कार्यकर्ताओं को उनका सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह व्यवस्था तय कर रहे हैं जिससे जिले के लोगों से सीधा उनका संवाद हो पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि पिछली बातों पर विचार कर अब कार्यकर्ता संगठन के कामों के लिए जुट जाए बहुत तेजी से लोगों तक सरकार के द्वारा किए गए कार्यों और योजना को पहुंचाएं, यही नहीं आने वाले नगर निकाय के चुनाव और लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से 80 सीटों को देने का वादा पूरा करें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी कार्यकर्ताओं की पूरी बात सुनी और उनका समाधान कराएं इस मौके पर प्रमुख रूप से लाल बहादुर, संजय गुप्ता, शीतला प्रसाद पटेल, संजय जयसवाल, धर्मराज मौर्या, राकेश पाण्डेय, चक्रेश मिश्रा, वेद प्रकाश पांडे, आशीष बच्चा, शिवदानी, हुबलाल दिवाकर, लवकुश मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।