दारानगर, कौशाम्बी। कृषि अधिकारी डीपीसी डा. अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान वह किसानों के ख्ेातों में पहुंचकर जैविक खेती का स्थलीय निरीक्षण किया। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चलाई जा रही जैविक खेती की जांच के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और जरूरी आवश्यक सुझाव भी दिये गए। कहा िकइस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को अनुदान भी दिए जाने का प्राविधान किया है। उन्होंने जैविक खेती से किसानों को अच्छी हो सकती है, इतना ही नहीं उन्होंने जैविक खेती के विषय में भी किसानों को जागरूक किया। इस दौरान उनके साथ में जिला प्रभारी एमएच खान, जिले के एलआरोपी मौजूद रहे।