देश

national

बाल संस्कार केन्द्र का हुआ शुभारंभ

Monday, September 26, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'

ललितपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ललितपुर के सेवा विभाग एवं सेवा भारती ललितपुर द्वारा संयुक्त रूप से बाल संस्कार केंद्र का शुभारम्भ जिला संघचालक रमेश जी के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यवाह आशीष चौबे, विभाग कार्यकारणी सदस्य सजनजी एवं सेवा भारती जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंघई द्वारा दीप प्रज्जवलन कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बाल संस्कार केंद्र के माध्यम से निर्धन एवं सेवा बस्ती के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। तदोपरांत जिला के पदाधिकारियों द्वारा संस्कार केंद्र के बच्चों को कॉपी पेन वितरण किया गया उसके बाद बाल संस्कार केंद्र के संचालक रामप्रकाश शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना करवाई गई, फिर जिला बौद्धिक प्रमुख हृदय नारायण ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर संघचालक जितेंद्र, जिला संपर्क प्रमुख प्रताप नारायण, धर्म जागरण समन्वय विभाग के जिला संयोजक विनोद शर्मा, जिला सेवा प्रमुख अमित दुबे, जिला सह सेवा प्रमुख राजेन्द्र, जिला सह व्यवस्था प्रमुख अवधेश, भैरो शाखा के शाखा कार्यवाह सोनू राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन के.एल.मालवीय द्वारा किया गया। बाल संस्कार केंद्र में मुख्य सहयोग बृजबिहारी भार्गव द्वारा बाल संस्कार केंद्र हेतु हॉल देकर किया गया। संस्कार केंद्र में 26 बाल शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'