देश

national

सन्तुलित आहार के पोषण से किशोर बनें ऊर्जावान : प्रधानाचार्य

Saturday, September 10, 2022

/ by Today Warta



जंकफूड शरीर के लिए नुकसानदायक, बढ़ता है बीमारियों का खतरा

ललितपुर। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीवर्णी जैन इण्टर कालेज में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में गतिविधि की गयी। इस दौरान प्रधानाचार्य अजब सिंह द्वारा किशोरो को आयरन की गोली वितरित की गई। उन्होंने बताया कि आज के दौर मे किशोर जंक फूड समोसा, चाट, चाउमीन जैसी चीजों का प्रयोग अधिक कर रहे हैं। जो शरीर को नुकसान पहुँचाते हैं। उन्होंने इस तरह के खानपान से दूर रहने की सलाह दी। आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर डा.सुखदेव पंकज ने बताया कि संतुलित आहार जिसमे सभी प्रकार के महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट विटामिन, प्रोटीन और वसा आदि मौजूद रहता है, ऐसा खाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। राष्ट्रय पोषण माह पूरे देश में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। पोषण माह मनाने का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है, जिससे लोग अपने खाने की थाली में संतुलित आहार लें ताकि उन्हें बेहतर पोषण प्राप्त हो सके। जिला चिकित्सालय के साथिया केंद्र द्वारा आउटरीच कैंप विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान किशोर किशोरियों को संतुलित आहार खानपान संबंधी आदतें हैं भोजन एवं खानपान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके पीछे मकसद किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से काउंसलर राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि सही आहार नही लेने से और अनहेल्दी चीजें खाने से तरह तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सही और संतुलित आहार को नियमित रूप से लिया जाये। संतुलित आहार लेने से मोटापा,दिल की बीमारी, डायबिटीजऔर कैंसर के साथ अन्य बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका बृजवाला, अलका यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिले में जंक फूड खाने से 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में मोटापा देखा जा रहा है। एनएफएचएस 5 के अनुसार 50.2 प्रतिशत महिलाओ की कमर, कूल्हों पर अत्यधिक फेट पाया गया है। वही, बाडी मास इन्डेस्क 18.5 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए लेकिन 22.4 प्रतिशत महिलाओं में शरीर का वजन अधिक है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'