देश

national

देश का किसान अन्नदाता नही देश का ऊर्जा दाता बनेगा : नितिन गडकरी

Monday, September 26, 2022

/ by Today Warta



कंचौसी। रविवार को कंचौसी कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह (भोले) के माता पिता की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग व परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने अपने संबोधन में कहा आने वाले समय में देश का किसान अन्नदाता नही देश का ऊर्जा दाता बनेगा। आने वाले समय में ग्रीन हाइड्रोजन से रेल परिचालन, ट्रांसपोर्ट और कार व्हीकल ग्रीन हाइड्रोजन से चलेंगे इस पर सरकार प्रयासरत है।

नेताओं को सोचना होगा गांव का गरीब किसानो का कल्याण कैसे करे। उन्होंने कहा पूरे भारत में चीनी, गेहूं, चावल का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन होने से देश आत्मनिर्भर है। पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में किसानो के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होता है।योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व गन्ना किसानों का भुगतान समय से हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रदेश में चालीस हजार करोड़ के हाईवे पर काम हो चुका है।

अकबरपुर सांसद की मांग पर सिकंदरा (कानपुर देहात)को नेशनल हाईवे से जोड़कर झीझक, रसूलाबाद, याकूबपुर , बेला होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे में जोड़ने व अकबर से इटावा तक झीझक, दिबियापुर, कंचौसी से होकर फोर लाइन बनाए जाने की मांग की।इस पर केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार से एनोसी व लैंड क्लियर करने की बात कही । कार्यक्रम में शिरकत करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पूर्व की सपा सरकार पर जमकर हमलावर हुए उन्होंने कहा पहले की सरकारों में बिजली, पानी, गैस आदि के लिए लोगो को परेशान होना पड़ता था और कहा वर्तमान प्रदेश सरकार में ग्रामीण और शहरीय क्षेत्रों पर्याप्त बिजली मिल रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'