देश

national

कैबिनेट के फैसले: यूपी सरकार ने 15 प्रस्ताव पास किए

Tuesday, September 6, 2022

/ by Today Warta



कीट रोग नियंत्रण योजना को मंजूरी

19 सितंबर से शुरू होगा मानसून सत्र; अनुपूरक बजट भी होगा पास

लखनऊ। योगी सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को लोक भवन में हुई। इसमें रखे गए करीब 15 प्रस्ताव पास हो गए। तय हुआ है कि 19 सितंबर से मानसून सत्र शुरू होगा। इसमें अनुपूरक बजट रखा जाएगा। लोक भवन में हुई कैबिनेट बैठक में नगर विकास के 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद हुई प्रेसवार्ता में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जानकारी दीं। कृषि विभाग के 3 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। यूपी में हर साल खरपतवार की वजह से 15-20% नुकसान होता है। फसली रोगों से 26% नुकसान होता है। 20% नुकसान कीटों से, 7% नुकसान भंडारण से, 6%चूहों से और 8% नुकसान अन्य कारणों से होती है। अगले 5 साल यानी 2026-27 तक इस नुकसान को कम किए जाने के लिए योजना को मंजूरी मिली है। इसके लिए 192 करोड़ का बजट रखा गया है। इस साल 34.17 करोड़ खर्च होंगे। यूपी सरकार ने फैसला लिया है कि फसल को सुरक्षित करने के लिए 2, 3 और 5 क्विंटल की स्टोरेज बनाने लिए 50% तक अनुदान दिया जाएगा। 2027 तक इसके लिए 41.42 लाख रखे गए हैं।

नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पर मुहर

4 नए नगर पंचायत के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कुशीनगर की मथौली, देवरिया की हेतिमपुर, अयोध्या की मां कामाख्या, फरुर्खाबाद की संकिसा के गठन को मंजूरी मिली है। इसके बाद अब नगर पंचायतों की कुल संख्या 756 हो गई है। देवरिया नगरपालिका परिषद का सीमा विस्तार और अलीगढ़ नगर निगम का सीमा विस्तार को मंजूरी मिली है। नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को मंजूरी मिली है। इसमें बांदा की बिसंडा, बाराबंकी की रामनगर, शाहजहांपुर की अल्हागंज, कुशीनगर की रामकोला, लखीमपुर खीरी की धौरहरा, फरुर्खाबाद की कंपिल के विस्तार को मंजूरी मिल गई है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'