राजेंद्र प्रसाद मिश्रा
बारा प्रयागराज। बारा तहसील मुख्यालय के समीप स्थित भार्गव सदन पर पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज के तत्वाधान में नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर पत्रकारों ने शोक सभा की। प्रदेश अध्यक्ष पी.सी.पाण्डेय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि असल समाजवाद का सूर्य आज अस्त हो गया। शिक्षक से देश के गृहमंत्री तक का सफर तय करने वाले असाधारण व्यक्तित्व के धनी मुलायम सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से शान्ति हेतु प्रार्थना की गई। मौके पर सुमन्त भार्गव, जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ल, तहसील अध्यक्ष आशीष मिश्र, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार बिंद महेश प्रसाद त्रिपाठी, नईम अहमद, राकेश कुशवाहा, मो.अली, मयंक त्रिपाठी, वितेन्द्र कुमार पाण्डेय, शिवम मिश्र, राकेश मिश्रा, केसरवानी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।