रावेंद्र शुक्ला
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद-सुशासन और गरीब लक्षी विकास को लेकर कार्य कर रही है-संतोष सिंह पटेल
संघ विचार परिवार राष्ट्र निर्माण की श
क्ति और प्रेरणा देता है-डाँ.वीके सिंह
भाजपा युवा मोर्चा यमुनापार का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जारी मे सम्पन्न
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन वृहस्पतिवार को विमला पैलेस गेस्ट हाउस जारी बाजार में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ युवा मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष शैलेश मौर्य एवं जिला प्रशिक्षण प्रमुख व अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर वन्देमातरम् गायन से शुरूआत किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पहले सत्र में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं के बारे में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा अनुच्छेद 370, नागरिक संशोधन कानून(सीएए)तीन तलाक़, श्री राम मंदिर,भारत की सुरक्षा और रक्षा, आत्मनिर्भर कृषि अन्नदाता, राष्ट्रीय सुरक्षा और पराक्रम पर वृस्तृत उद्वोधन किया। द्वितीय सत्र को पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने भाजपा के इतिहास एवं विकास, व्यवस्था परिचय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा भाजपा का कार्यकर्ता शून्य है जहां खड़ा हो जाएगा उसकी शक्ति दस गुना बढ़ जाएगी। तृतीय सत्र में प्रयागराज जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ.वी.के. सिंह ने संघ विचार परिवार के विभिन्न संगठनों के स्थापना, कर्तव्यों के वारे में वृस्तृत जानकारी उपलब्ध कराकर साफ सफाई के ओर आम नागरिकों के सहभागिता पर चर्चा कर युवाओं को चुनावों मे 25% आरक्षण की बात कही।
समापन एवं चौथे सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री संतोष सिंह पटेल ने वैचारिक अधिष्ठान एवं कार्य पद्धति पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद-सुशासन और गरीब लक्षी विकास को लेकर कार्य करती है। भाजपा विचारधारा को लेकर कार्य करने वाली मूलतः कार्यकर्ता आधारित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा योजना, क्रियान्वयन के साथ कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ता निर्माण कर युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से ओत-प्रोत कर राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतू अवसर देती है। संतोष पटेल ने आगे कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकासवादी सरकार के साथ संगठन के कार्य हम सबको प्रेरणा देकर समाज सेवा के माध्यम से जोड़ने का कार्य करती है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने करते हुए चारो वक्ताओं के साथ चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता करने वाले युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला प्रवासी यमुनापार विमलेश पटेल सहित सभी को बुकें,अंगवस्त्रम् व मेमेंटों देकर स्वागत अभिनंदन किया। संचालन जिला महामंत्री जयब्रत सिंह व जिला महामंत्री शिवा पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। आभार विमलेश पटेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विजय शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रोटोकॉल मंत्री सुरेश शुक्ला, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समीर मिश्रा, प्रशिक्षण सह- संयोजक दीप द्विवेदी,राम प्रकाश तिवारी, प्रीतम पांडेय,विवेकानंद सिंह,योगेश योगी,राज कुमार मिश्रा,सौरभ सिंह, संदीप सिंह के साथ प्रशिक्षण वर्ग मे जिले के प्रदेश, क्षेत्र, जिला के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।