देश

national

लखनऊ में मूर्ति विसर्जन की तैयारी कर रहे लोगों पर गिरा दुर्गा पूजा का पंडाल

Wednesday, October 5, 2022

/ by Today Warta



लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एक इलाके में मूर्ति विसर्जन की तैयारी कर रहे लोगों के ऊपर दुर्गा पूजा का पंडाल गिर पड़ा। इस समय करीब 30 से 40 लोग पंडाल के नीचे थे। सभी बाल-बाल बच गए। एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी पर जिलाधिकारी लखनऊ ने मौके का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते घटना हुई। शहर के एल्डिको डीपीएस के बगल में दुर्गा मूर्ति की स्थापना की गई थी। आज दशमी के दिन मूर्ति विसर्जन की तैयारी चल रही थी। पंडाल लगा हुआ था। लोग उसी के नीचे थे। बुधवार को सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी और धीरे-धीरे भारी बारिश के चलते पंडाल गीला होता चला गया। सुबह 10:30 बजे अचानक भरभरा कर गिर पड़ा।

पंडाल गिरने के दौरान 30 से 40 लोग उसके नीचे थे लेकिन कपड़े का पंडाल होने के कारण किसी को चोट नहीं आई है। पंडाल गिरने की सूचना मिलने पर फायर विभाग और पुलिस विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। यही नहीं जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी मौके पर पहुंचे और लोगों का हाल-चाल लिया। कोतवाल बृजेश कुमार यादव ने बताया कि पपिया नाम की 40 वर्षीय महिला के माथे पर हल्की सी चोट आई है। अब वह बिल्कुल ठीक है। अन्य किसी को चोट नहीं लगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'