भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से की शिकायत
राकेश केसरी
कौशाम्बी। देश की आजादी में शहीद होने वालों की याद में ओसा के पास शहीद स्थल का निर्माण हो रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए छोड़े गए रास्ते पर आसपास के लोगों ने भवन निर्माण शुरू कर दिया है। इसको लेकर एसडीएम से शिकायत कराते हुए रास्ता खाली कराए जाने की मांग भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने की हैं। जिलाध्यक्ष रमेश पाल ने एसडीएम को लिखे पत्र में बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल को जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर आसपास के लोगों ने भवन निर्माण शुरू कर दिया है। बताया कि पूर्व में भी रास्ते पर कब्जा किया जा रहा था। शिकायत के बाद लेखपाल व कानूनगो ने निर्माण गिरा दिया था। यहां पर 2011 में एसडीएम मंझनपुर ने ध्वजारोहण किया था। कहा कि करीब 12 फीट चैड़े रास्ते पर कब्जा होने से शहीद स्थल तक पहुंचने में परेशानी होगी। उन्होंने एसडीएम से जांच कराते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।जाने वाले मार्ग पर हो रहा निर्माण
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से की शिकायत
राकेश केसरी
कौशाम्बी। देश की आजादी में शहीद होने वालों की याद में ओसा के पास शहीद स्थल का निर्माण हो रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए छोड़े गए रास्ते पर आसपास के लोगों ने भवन निर्माण शुरू कर दिया है। इसको लेकर एसडीएम से शिकायत कराते हुए रास्ता खाली कराए जाने की मांग भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने की हैं। जिलाध्यक्ष रमेश पाल ने एसडीएम को लिखे पत्र में बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति स्थल को जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर आसपास के लोगों ने भवन निर्माण शुरू कर दिया है। बताया कि पूर्व में भी रास्ते पर कब्जा किया जा रहा था। शिकायत के बाद लेखपाल व कानूनगो ने निर्माण गिरा दिया था। यहां पर 2011 में एसडीएम मंझनपुर ने ध्वजारोहण किया था। कहा कि करीब 12 फीट चैड़े रास्ते पर कब्जा होने से शहीद स्थल तक पहुंचने में परेशानी होगी। उन्होंने एसडीएम से जांच कराते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।