देश

national

लौहपुरुष के व्यक्तित्व से राष्ट्र की एकता और अखण्डता का संकल्प लें : डीएम

Monday, October 31, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

जिलाधिकारी ने देश की एकता, अखण्डता की सामूहिक शपथ दिलायी

जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा भव्यता के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

जनपद में खेल विभाग द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया

ललितपुर। कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये, तत्पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली। जिलाधिकारी ने लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लौहपुरुष के व्यक्तित्व से हमें राष्ट्र की एकता और अखण्डता का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में अखण्डता स्थापित करने में सरदार बल्लभ भाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होने ही सम्पूर्ण भारत को एक करके एक अखण्ड राष्ट्र का निर्माण किया है। हमें अपने बच्चों को लौहपुरुष के जीवन चरित्र एवं उनके आदर्शों के बारे में अपने बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म एक छोटे से परिवार में हुआ था, गांधी जी की प्रेरणा से सरदार ने देश के लिए कार्य किया। उन्होंने बारदौली सत्याग्रह एवं भारत छोड़ो आन्दोलन में अहम भूमिका निभाई। सरदार ने आजादी के बाद असंगठित रियासतों को एकमत कर एक राष्ट्र का निर्माण किया। यहीं से सरदार का नाम विष्मार्क ऑफ इण्डिया पड़ा, क्योंकि जर्मनी के विष्मार्क नामक व्यक्ति ने वहां के लोगों को संगठित किया था। इसी क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय ने विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता/अखण्डता की शपथ दिलाई। जनपद में खेल विभाग द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया। मौके पर सहा.जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह ने लौहपुरुष सरदार पटेल के जीवन एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी प्रकार न्याय सहायक वीके जैन द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार, अपर उप जिलाधिकारी एसपी सिंह तथा अनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता, नाजिर सदर सहित अन्य विभागों एवं कलैक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'