देश

national

समाज सेविका पूजा गिरी द्वारा बांटा गया अनाथ असहाय बच्चों को खाद्य सामग्री

Saturday, October 22, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर ।प्रयागराज :  समाज कल्याण एवं महिला सम्मान संगठन सम्बद्ब - हर्ट आँफ हिंदुस्तान फाउंडेशन की तरफ से हर घर दीप जले हर घर रोशन हो दीपावली त्यौहार के उपलक्ष में करमा बाजार में रखा गया।  कार्यक्रम शुरुआत मुख्य अतिथि हर्ट आँफ हिन्दुस्तान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा पूजा गिरी व राष्ट्रीय सचिव सुकृत गिरी ने दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में लगभग 50 असहाय अनाथ गरीब  बच्चों को शिक्षा सामग्री एवं खाद्य सामग्री वितरण किया। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पूजा गिरी द्वारा किये जाने वाले कार्यो की सराहना लोगों द्वारा की गई । संगठन की प्रदेश अध्यक्ष का मानना है कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनके लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इसको मद्देनजर रखते हुए संस्था के माध्यम से जो उचित होगा वह सहयोग किया जायेगा। जिससे गरीब व असहाय बच्चें भी आगे बढ़ सके और अपना भविष्य निखार सके । संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष पूजा गिरी द्वारा सभी बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी । कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पूजा गिरी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं राष्ट्रीय सचिव सुकृत गोस्वामी, तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रयागराज बृजलाल कपाड़िया, करमा ग्रामीण अध्यक्ष सीमा देवी, रेखा देवी , इंद्रावती देवी, मंजू देवी अंतिमा देवी सुनीता देवी के साथ अन्य ग्रामीण अध्यक्ष  उपाध्यक्ष के साथ प्रचार प्रसारक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'