देश

national

कैरियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एलुमनी मीट का आयोजन एवं चयन

Monday, October 17, 2022

/ by Today Warta



कैरियर कान्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को  हेतु "एलुमनी मीट" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में महाविद्यालय  के पूर्व छात्राओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव एवं सदस्य पदों  हेतु आमंत्रित किया गया। प्रस्तुत कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के पूर्व  छात्राओं का एक संगठन स्थापित करना  एवं  संगठित छात्राओं द्वारा अपने जूनियर्स को प्रोत्साहित  कर  उनका मार्ग प्रशस्त  करना।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 दीपक कुमार श्रीवास्तव द्वारा पूर्व छात्राओं से वार्ता कर छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए  छात्राओं का मार्ग प्रशस्त किया। उक्त कार्यक्रम "एलुमनाई सेल"  की समन्वयक डॉ0  इरा  रस्तोगी (प्रवक्ता, विज्ञान विभाग) एवं अन्य सहयोगी सदस्य डॉ0 गुलशन मसर्रत (प्रवक्ता, उर्दू विभाग)  डॉ0 सरगम  सिंह (प्रवक्ता, इतिहास विभाग)  मिस सानिया शेख (प्रवक्ता, वाणिज्य विभाग)  मिस साक्षी अग्रवाल (प्रवक्ता, वाणिज्य विभाग) एवं मिस्टर शरद चौहान (प्रवक्ता,  वाणिज्य विभाग) की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  पूर्व छात्र संगठन में निम्न पद हेतु अध्यक्ष - टीना ( बैच 2010) उपाध्यक्ष -  निधि श्रीवास्तव (बैच 2015) सचिव  - रुकमणी नंदन (बैच 2016) संयुक्त सचिव  - निष्ठा मिश्रा (बैच 2019) एवं सदस्य -  वर्षा सिंह (बैच 2022) सौम्या श्रीवास्तव (बैच 2022) प्रिया त्रिपाठी (बैच 2022) प्रिया चतुर्वेदी (बैच 2022) अपेक्षा (बैच 2016) मुदिता (बैच 2020) इत्यादि छात्राओं का चयन किया गया।  समस्त विभाग के अध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा।  कार्यक्रम की समस्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ0 नीता श्रीवास्तव एवं डॉ0 तरन्नुम सिद्दीकी द्वारा दी गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'