राकेश केसरी
,महिला की तहरीर पर दो नामजद समेत चार पर मुकदमा
मंगलवार की देर रात असवा मोड के पास हुई घटना
पति व बहन के साथ कौशांबी घूमने आई थी विवाहिता
कौशाम्बी। पति व बहन के साथ कौशाम्बी धूमने आई महिला पर देवर ने साथियों संग मिलकर गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। आसपास के लोग जब तक गोली की आवाज सुनकर वहां आते। देवर व उसके साथी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। महिला को जिला अस्पताल और फिर यहां से प्रयागराज के एसआरएन रेफर किया गया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने देवर समेत दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलिया जनपद के उभाव असरेपुर गांव निवासी पल्लवी सिंह पुत्री स्व0 बम बहादुर सिंह ने कोखराज पुलिस को बताया कि उसने 24 फरवरी 2022 को मो. आलम से कोर्ट मैरेज की है। 10 अक्टूबर को वह पति व बहन अनुराधा सिंह के साथ घूमने के लिए कौशाम्बी आए थे। बुधवार की शाम करीब नौ बजे वह भरवारी के असवा मोड के पास पहंचे थे। इसी बीच उनका देवर मो. नूर आलम, मो. मुजफ्फर व दो अज्ञात लोग वहां आ गए। आरोप है कि नूर आलम ने पल्लवी पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी। जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आते तब तक वह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। लोगों की मदद से पल्लवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से वह प्रयागराज रेफर कर दी गई। पल्लवी ने देवर नूर आलम समेत सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं है। एसओ कोखराज तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पल्लवी की तहरीर दर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पल्लवी ने म्योहाबाद प्रयागराज निवासी युवक को कोर्ट मैरिज की है। घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी।
एसपी बोले
प्ुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि बलिया की रहने वाली पल्लवी सिंह ने अपने देवर व उसके दोस्तों पर गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है। घटना क्यों हुई। अभी तक स्पष्ट नहीं है। विवेचना के बाद ही स्थिति साफ होगी।
तहरीर में भी झोल
पल्लवी ने जो तहरीर पुलिस को दी है। उसने उसने अपने मायके से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। इतना ही नहीं न तो उसने ससुराल का पता दिया है और न ही देवर के नाम के बाद उसके पिता और पते की जानकारी दी है। ऐसे में स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है। यह जांच के बाद ही इस हकीकत से पर्दा उठेगा कि पल्लवी ने ऐसा क्यों किया। जबकि उसका दावा है कि घटना के दौरान उसका पति मो. आलम व बहन अनुराधा साथ थी।