देश

national

सिक्के बने छोटे दुकानदारों के लिये जी का जंजाल

Friday, October 28, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। नगर पंचायत सिराथू में एक रुपये,दो रुपये व पाँच रुपये के सिक्के छोटे दुकानदारों के लिये गले की फाँस बनकर रह गया है। छोटे दुकानदार ग्राहकों से मिले सिक्कों को किस के पास दे। यह उनके लिये चिन्ता का बिषय है। क्योंकि छोटे दुकानदारों के यह सिक्के ना तो बड़े दुकानदार ले रहे है,ना ही बैक इन्हे स्वीकार कर रहे हैं। बाजार में एक, दो और पाँच रुपये के सिक्कों से छोटे व्यापारी परेशान हैं। बताते चले कि छोटे व्यापारी जैसे पान की गुमटी वाले, सब्जी बेचने वाले,छोटे किराना व्यापारी,खोखे में दुकान चलाने वाले आदि लोगों को ग्राहकों से अधिकतर एक, दो और पाँच रुपये के सिक्के मिलते है। छोटे दुकानदार ग्राहकों से मिलने वाली धनराशि बड़े दुकानदारों को देकर अपनी दुकान का सामान खरीद लेते हैं। ऐसे में छोटे व्यापारियों का काम सुख के साथ व्यतीत हो रहा था कि अचानक से बड़े दुकानदारों ने छोटे दुकानदारों से सिक्कों को लेना बंद कर दिया गया। बड़े व्यापारी कहते है कि उनके सिक्कों को बैंक नही लेता है तो वह उन सिक्कों का क्या करेगे। भारतीय मुद्रा को न लेना अपराध की संज्ञा में आता है। इसके बाद भी एक, दो और पाँच रुपये के सिक्कों को ना लेकर बड़े व्यापारी मुद्रा का अपमान कर रहे है,तो बैंक भी इसके अपराधी है। छोटी धनराशि के सिक्कों की समस्या का निदान आवश्यक है। छोटे व्यापारियों ने जिलाधिकारी से समस्या के निस्तारण की माँग की है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'