देश

national

बढ़ रहा संक्रमण,अस्पताल में मरीजों की भरमार

Friday, October 28, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। जिला अस्पताल में उल्टी.दस्त,बुखार,खांसी व झटके वाले बुखार के सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है। चिकित्सीय परामर्श के लिए उन्हें घंटों अपनी बारी आने का लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में गंभीर रुप से बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों को भीड़ लगी रही। बेहाल मरीज फर्श पर इधर.उधर बैठे दिखे। ओपीडी की पर्ची के लिए काउंटर पर लंबी कतार में मरीज व उनके परिजन जूझ रहे थे। कक्ष संख्या एक के सामने बेंच पर बैठे रामलाल ने बताया कि तीन वर्षीय बेटा प्रमोद दो दिनों से उल्टी दस्त से पीडित है लेकिन यहां मरीजों की लंबी लाइन लगी है। अपने बीमार भाई को बेंच पर लिटाकर अपनी बारी आने की राह देख रहे हरीकेश ने बताया कि भाई को तीन दिनों से बुखार हो रहा है। पर्चा लगा दिया है। अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा हूं। बरामदे में बैठी ओसा निवासिनी सुषमा ने बताया कि तीन बच्चे गोलूू 3, राजा 6 ,नब्या 7 बुखार से पीडित हैं। डॉक्टर दिखाने के लिए साढ़े नौ बजे ही अस्पताल आ गई हूं,लेकिन अबतक नंबर नहीं आया है। अस्पताल में इलाज के बाद दवा लेने के लिए भी मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। जिला अस्पताल के सीएमएस डा0 दीपक सेठ ने बताया कि में 462 मरीजों की ओपीडी की गई है। इसमें 155 से अधिक बच्चे शामिल हैं। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'