देश

national

ग्राम के सचिवालय में जनता को नही मिलती सुबिधाएं

Monday, October 10, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी 

कौशाम्बी। कलस्टर के मुताबिक कनैली गांव के लेखपाल धर्मेंद्र सिंह को सोमवार को गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना था। तय समय पर लेखपाल गांव के मिनी सचिवालय पहुंचे। वहां ताला बंद था। पंचायत सहायक समेत वहां उनके आने की सूचना पर रहने वाले कर्मचारी भी वहां नहीं मिले। लेखपाल ने प्रधान को फोन कर सचिवालय बंद होने की जानकारी देकर यहां की चाभी मांगी। इसके बाद सचिवालय खोला गया। यहां न तो बैठने के लिए कुर्सी मिली और न ही अन्य कोई सुविधा था। सचिवालय पूरी तरह से बदहाल मिला। परिसर में बड़ी- बड़ी धास उगी थी। शौचालय प्रयोग के लायक नहीं था। परिसर में लगा हैंडपंप पानी नहीं दे रहा था। पूरे में शीलन फैली मिली। चहां किसी प्रकार की अन्य सामग्री नहीं थी। ऐसे में लेखपाल बिना कोई काम किए वापस चले गए। परिसर की यह स्थिति कर्मचारियों की लापरवाही उजागर करती है।

सचिवालय में मिलनी हैं यह सुविधाएं 

गांव के सचिवालय शिकायत से लेकर आनलाइन संबंधित सभी कार्य के लिए है। इनमें परिवार रजिस्टर की नकल, आय, जाति, निवास सहित सभी प्रकार के प्रमाण पत्र मिलने की सुविधा मिलनी है। पंचायत भवन पर स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के भी जिम्मेदार कर्मचारी भी जाकर योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने का कार्य करेंगे। क्लास्टर के मुताबिक सोमवार को लेखपाल, गुरुवार को सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, वीसी सखी आदि का सचिवालय में मौजूद होना जरूरी है।एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि यदि सचिवालय से संबंधित कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सचिवालय की व्यवस्था को लेकर भी जानकारी की जाएगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'