देश

national

प्राइवेट गाड़ियों का पार्किंग स्थल बना सीएससी स्वास्थ्य केंद्र

Monday, October 31, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

मना करने पर दबंगई पर उतारू हो जाते है वाहन स्वामी-डा0 सऊद

सरायअकिल,कौशाम्बी। सरायअकिल नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों नगर वासियो के लिये वाहन खड़ी करने का पार्किंग स्थल बना हुआ है। लोग अपनी कार,आइस्क्रीम वाहन,ट्रैक्टर,और यहाँ तक की स्कूली वाहन जैसे कई गाड़िया अस्पताल के अंदर पार्किग करते है। स्कूल के दौरान बच्चो को बस से उतारना और चढ़ना अस्पताल के अंदर से कराया जाता है। बतां दें कि अस्पताल के अंदर हर तरह के मरीजों का आवागमन होता रहता है। कई तरीके के बीमारी से लोग पीड़ित रहते है। सबसे अहम बात यह है कि कोविड जैसे खतरनाक संक्रमित बीमारी को भी स्कूल के जिम्मेदार अनदेखी कर रहे है,जो कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सामुदायिक अस्पताल के अधीक्षक डॉ0 सऊद ने बताया कि प्राइवेट वाहन स्वामी यहाँ के लोकल निवासी है,कई बार कर्मचारियों द्वारा मना कराया गया,लेकिन लोग नही मान रहे है, और दबंगई करने पर आमादा हो जाते है। जबकि प्राइवेट वाहनों के खड़े होने के कारण सरकारी एम्बुलेंस को धूप में खड़ा करना पड़ता है। मरीजो को लाने ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'