देश

national

डीएम ने सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

Monday, October 31, 2022

/ by Today Warta




राकेश केसरी

अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ 

कौशाम्बी। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ० विश्राम सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी डॉ० रवि किशोर त्रिवेदी ने विकास भवन एवं सभी उप जिलाधिकारियों ने अपने-अपने तहसील में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता शपथ भी दिलायी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'