देश

national

कृषि की आड़ में व्यवसायिक गतिविधियों में जुटे ट्रैक्टर

Saturday, October 29, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। केवल कृषि कार्य हेतु,का स्लोगन लगभग हर ट्रैक्टर ट्राली पर लिखा दिखाई देता है लेकिन इसके बावजूद उन पर लदी गिट्टी,मौरंग,बालू,ईटें जता रही है कि उनका उपयोग व्यवसायिक तौर पर किया जा रहा है। अप्रशिक्षित किशोरों द्वारा चलाये जा रहे कई ट्रैक्टर लोगों के लिए काल बन चुके है। फिर भी संबंधित विभाग खामोश है। ट्रैक्टरों को जिस तरह से व्यापार के लिए प्रयोग किया जाने लगा है उससे ट्रैक्टर स्वामी भले ही मालामाल हो रहे हों परंतु इससे राजस्व के घाटे के साथ ही लोगों की जान भी मुश्किल में पड़ी दिखाई दे रही है। तेज गति से सड़कों पर दौड़ते कई ट्रैक्टरों में रात में डिपर तो दूर की बात है हेडलाइट भी नहीं जलती है। ओवरलोड इतना होंगे कि पता नहीं कब यह पलट जायें। किसी में गियर खराब होता है तो किसी में ब्रेक लगाने पर भी नहीं लगता। कई किशोर इन ट्रैक्टरों को जानवरों की तरह हांकते हुए चलते हैं। मनमाने ढंग से यह ट्रैक्टर सड़कों पर चलते नजर आते है। कई ट्रैक्टर सवारियां भी ढो रहे है। पुलिस भी चेकिंग के दौरान ट्रैक्टरों को चेक करने से परहेज करती है जिसकी वजह से इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद भी परिवहन विभाग या फिर पुलिस ऐसे ट्रैक्टरों के  खिलाफ  कार्रवाई करने से परहेज कर रही है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'