देश

national

सिंचाई कर्मचारियों ने 3 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

Saturday, October 1, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद यूसुफ

कानपुर, सिंचाई कर्मचारियों ने 3 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया! विरोध प्रदर्शन के दौरान जनपद मंत्री अमित कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसाज आज मिनिस्टिीरियल एसोसियेशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट, उ०प्र० जनपद शाखा कानपुर के समस्त सदस्य अपनी मांग को लेकर कार्यालय कानपुर प्रखण्ड निचली गंगा नहर, कानपुर एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम किया गया प्रमुख माँग पनचक्की चौराहा स्थित संघ भवन, 77 कैन्ट कानपुर को तत्काल रिक्त कराया जाये।आपके अधीनस्त राजकीय आवास अत्याधिक जीर्णशीर्ण आवस्था में है जिनकी तत्काल मरम्मत कराई जाये।खण्डीय कार्यालय में स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था की जाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता  मनोज सचान जनपद अध्यक्ष ने किया जिसमें मुख्यरूप से प्रान्तीय संरक्षक जगदीश सिंह पाल, अमित कुमार जनपद मंत्री, अभिषेक सचान उपाध्यक्ष मध्यांचल, विनोद सचान प्रान्तीय संगठन मंत्री, वीरेन्द्र माथुर प्रान्तीय संयुक्त मंत्री, धीरेन्द्र चतुर्वेदी मण्डल अध्यक्ष, अनिल मोहन रावत मण्डल मंत्री, अंकित पटेल, हरगोविन्द, संजय सिंह, पंकज यादव, अमित राहुल त्रिताठी, सैलेन्द्र सोनी, यशांक, मनोज यादव, अरविन्द कुमार, राजेन्द्र कुमार, सुशील कटियार, ऊषा गौर, विवेक सहित समस्त खण्ड के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'