चेयरपर्सन-ईओ दिल्ली में हुए सम्मानित
बिजनौर। नगर पालिका परिषद बिजनौर ने एक बार फिर सभी को पछाड़कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2021-2022 स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में पहला स्थान प्राप्त किया। दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मो द्वारा चेयरपर्सन श्रीमति रुखसाना परवीन व ईओ विकास कुमार को सम्मानित किया गया।
शनिवार को दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बिजनौर को बेहतर साफ-सफाई, कूड़ा क्लेक्शन और सफाई के प्रति जन जागरूकता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मो की संस्तुति पर केंद्रीय विकास मंत्री कौशल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। अवार्ड ग्रहण करने के लिए चेयरपर्सन रुखसाना, चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, ईओ विकास कुमार, डीपीएम हरीश गंगवार, सफाई निरीक्षण गोविंद चौधरी और सफाई सुपरवाइजर को आमंत्रित किया गया था। मालूम हो कि पालिका बिजनौर को लगातार यह तीसरा अवार्ड मिला है। इससे पहले चेयरपर्सन-ईओ को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सम्मानित कर चुके है। चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने बताया कि पालिका को मिला अवार्ड नगरवासियों के सहयोग और पालिका कर्मचारी की मेहनत का फल है। इस सम्मान और पूर्व के सभी अवार्ड बिजनौर की जनता को ही समर्पित है।