देश

national

कौशाम्बी के दर्जनों गांव में डेंगू बुखार का कहर

Monday, October 10, 2022

/ by Today Warta


राकेश केसरी

कौशाम्बी। नेवादा विकासखंड के दर्जनों गांव में डेंगू बुखार कहर बरपा रहा है। गांव में बड़ी संख्या में बीमार लोग भर्ती हो रहे हैं जिससे जहां एक और लोगों की बड़ी संख्या में जान जा रही है। वहीं दूसरी ओर इससे ग्रामीण आर्थिक रूप से भी कमजोर हो रहे हैं। वह क्षेत्र की समाजसेवियों का आरोप है कि समय से गांव में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव ना होने के चलते गांव में इन बीमारियों की बाढ़ आई है। लोगों ने जिसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए गांव में दवाओं के छिड़काव की मांग की है।

बताते चलें कि वायरस जनित डेंगू बुखार इन दिनों नेवादा विकासखंड के कई गांव में कहर बरपा रहा है दर्जनों की संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। यहां तक कई लोगों की जान भी इस जानलेवा बुखार के चलते जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस साल विभाग द्वारा गांव में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया जिसके चलते अब यह मच्छर जनित रोग लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। मामले में जानकारी देते हुए भाजपा नेता अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने कई बार इस मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी विमल पांडे से  की हैं लेकिन अपने घमंड छुर अधिकारी जो अपनी पहचान लखनऊ तक बताते फिर रहे हैं जल्द हो सकती हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनता दरबार में शिकायत इसकी जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी ने दी हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'