देश

national

मंझनपुर के नया नगर दूषित पानी पीने को मजबूर है लोग

Monday, October 10, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। सदर नगर पालिका के नया नगर प्रथम में नल की टोटियां  गन्दा पानी उगल रही है। साथ ही पानी से दुर्गंध भी आ रही है। दूषित पानी पीने से लोगों में संक्रामक बीमारिया फैलने का आदेश बना हुआ है।  मंझनपुर नया नगर प्रथम में लोगों के घरों में कई दिनों से पीले कलर का पानी आ रहा है। साथ ही पानी से दुर्गन्ध भी आ रही है। इससे लोगों काफी दिक्कतें हो रही है। आरोप है कि पेयजल की अन्य कोई व्यवस्था न होने से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहें है। लोगों का कहना है कि आसपास टँकी से सप्लाई के अलावा पेयजल के लिए अन्य कोई विकल्प नहीं है। इससे मजबूरी में वही गन्दा पानी पीना पड़ रहा है। इससे पीलिया, हैजा जैसी बीमारियां फैल सकती है।

बोले अफसर

नया नगर में मोटर जली हुई थी। इससे पानी की समस्या थी। मोटर ठीक हो गई है, अब अच्छा पानी मिलेगा।

सुनील कुमार मिश्र ईओ मंझनपुर

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'