देश

national

नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी का भक्तों ने किया पूजन

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta






राकेश केशरी

देबी गीतो से गुजायमान रहा वातावरण

कौशाम्बी। जिलें के कडाधाम स्थित मांता शीतला मंदिंर,मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर,पश्चिमशरीरा स्थित झारखण्डी मांता मंदिर सहित अन्य देबी मंदिंरो व पूजा पंण्डाल में नवरात्र पर्व के आठवें दिन सोमवार को देबी भक्तों ने मां के महागौरी स्वारूप की पूजा-अर्चना की। पुराणो के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए देवी ने कठोर तपस्या की थी जिससे इनका शरीर काला पड़ जाता है। देवी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान इन्हें स्वीकार करते हैं और शिव जी इनके शरीर को गंगा-जल से धोते हैं तब देवी विद्युत के समान अत्यंत कांतिमान गौर वर्ण की हो जाती हैं तथा तभी से इनका नाम गौरी पड़ा। महागौरी रूप में देवी करूणामयी, स्नेहमयी, शांत और मृदुल दिखती हैं। देवी के इस रूप की प्रार्थना करते हुए देव और ऋषिगण कहते हैं,सर्वमंगल मंग्ल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके. शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोस्तुते..। महागौरी जी से संबंधित एक अन्य कथा भी प्रचलित है इसके जिसके अनुसार, एक सिंह काफी भूखा था, वह भोजन की तलाश में वहां पहुंचा जहां देवी उमा तपस्या कर रही होती हैं। देवी को देखकर सिंह की भूख बढ़ गयी परंतु वह देवी के तपस्या से उठने का इंतजार करते हुए वहीं बैठ गया। इस इंतजार में वह काफी कमजोर हो गया। देवी जब तप से उठी तो सिंह की दशा देखकर उन्हें उस पर बहुत दया आती है और माँ उसे अपना सवारी बना लेती हैं क्योंकि एक प्रकार से उसने भी तपस्या की थी। इसलिए देवी गौरी का वाहन बैल और सिंह दोनों ही हैं। महागौरी का पूजन-अर्चन, उपासना-आराधना कल्याणकारी है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं।

51वीं शक्तिपीठ माता शीतला को चढ़ाया गया महाप्रसाद

56 भोग के साथ साथ देर रात हुई महाआरती

झुके रहे शीश,भक्त देवी मां की लेते रहे आशीष

कड़ा स्थित 51वीं शक्तिपीठ माता शीतला को सोमवार की देर रात महाआरती में महाभोग का प्रसाद मंदिर कमेटी के द्वारा लगाया गया। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा क्षेंत्र गुजांयमान रहा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष महाअष्ठमी के दिन मांता को महाप्रसाद चढ़ाकर महाआरती की जाती है। इस कार्यक्रम में 47 पण्ड़ा परिवार के सदस्यों के साथ क्षेंत्र तथा दूराज प्रान्तो से आये लोगो के द्वारा मां से मागी गई मंन्नतें जरुर पूरी होती है। बतां दें कि शारदीय नवरात्र में देवी मंदिरों पर चहुंओर जयकारा लग रहा है। लोग मां के दरबार में शीश झुका रहे हैं और मिन्नतें मान आशीष ले रहे हैं। आठवें दिन सोमवार को मंझनपुर स्थित दुर्गा देबी मंदिर में मां का भव्य श्रृंगार किया गया। मां की प्रतिमा पर पूजन अर्चन करने वालों का तांता लगा रहा है। पूरा माहौल दुर्गामय हो गया है। हर तरफ धूप अगियारी से माहौल खुशनुमा हो गया है।

सीता हरण श्री राम व सुग्रीव की मित्रता की संपन्न हुई लीला 

243 वें श्री रामलीला मेला महोत्सव दारानगर में सोमवार की लीला में सीता हरण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें लंकापति रावण वेश बदलकर ब्राह्मण भिक्षु बन कर माता सीता का हरण कर लिया। तत्पश्चात रावण का जटायु के साथ भीषण युद्ध हुआ और जिसमे जटायु घायल हो गया और जब प्रभु श्री राम मा को ढूढ़ते ढूडते उनकी भेंट जटायु से हुई और घायल जटायु ने बताया कि रावण ने आपकी पत्नी का हरण कर लिया है,वह माता सीता को बचाने पर उसने मुझे घायल कर दिया है। जो कि समुद्र के उस पार दक्षिण दिशा की ओर गया है जो की लंका का राजा है इतना सुनकर प्रभु श्री राम उसी दिशा की ओर चल पड़े और रास्ते में सुग्रीव से मुलाकात हुई सुग्रीव और बाली तो आपस में भाई थे परंतु बाली के भय के कारण सुग्रीव को राज पाठ नहीं मिला था और संपूर्ण राज्य पाठ बाली अपने पास रख कर के उसको भगा दिया था,तो सुग्रीव ने रिष्यमूक पर्वत पर अपने मंत्री जामवंत और हनुमान आदि के साथ वही रहता था। जहां पर उसकी भगवान श्री राम जी से मुलाकात हुई। हनुमान जी ने सुग्रीव और राम की मित्रता कराई और तत्पश्चात राम की सहायता से सुग्रीव ने बाली का वध कर दिया इसी के साथ आज की लीला संपन्न होती है।

पूजा पाण्डालो व मंदिरो में कन्या भोज के आयोजनो की रही धूम

सोमवार को नवरा़ित्र की अष्ठमी पर्व पर जिले भर में पूजा पाण्डालो,देबी मदिरो, सहित लोगो ने अपने घरो में कन्या भोज का आयोजन किया। दुर्गा पूजा समिति पश्चिम शरीरा में कन्याओ को भोजन काराने के बाद उन्हे आयोजको के द्वारा उपहार दिये गये। हमारे सिराथू प्रतिनिध के मुताबिक श्री दुर्गा पूजा समिति सिराथू के पदाधिकारियो ने नौ कन्याओं को नौ देबियो की तरह वस़्त्र पहनाकर उनकी पूजा करके नगर व क्षेत्र की कन्याओं को भोजन कराकर उन्हे तमाम तरह के उपहार भेट कर उनका आशीर्बाद लिया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियो सहित नगर की तमाम महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजको ने बताया कि सोमवार को महाअष्ठमी होने पर देर रात्रि 56 भोग का प्रसाद चढाया गया। हमारे सैनी प्रतिनिध के अनुसार शीतलाधाम कडा में सोमवार को डिप्टी सीएम के बेटे इनी0 योगेश मौर्या ने भण्डारे में पहुच कर भक्तो को प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'