देश

national

सकिपा ने मनाई चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती

Thursday, October 6, 2022

/ by Today Warta



चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न दिया जाए...अजय सोनी

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में किसान नेता चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में समर्थ किसान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और किसान नेता चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे... अमर रहें... के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने जमीनी स्तर पर किसानों के हित में आवाज बुलंद की। आगे कहा कि समर्थ किसान पार्टी भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग करती है। इस संबंध में अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही भारत सरकार को एक ज्ञापन भेजकर चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न दिए जाने की पार्टी की ओर से मांग की जाएगी। इस अवसर पर प्रेमचंद केसरवानी, सुरजीत वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, भैरव दीन गौतम, जयराम पटेल, परिहार सिंह लोधी, राजू कोटार्य आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'