देश

national

छात्राओं को बताये सुरक्षा के टिप्स

Friday, October 14, 2022

/ by Today Warta


इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा व उनके विकास के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था सैडो पॉवर ग्रुप के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैडो पॉवर ग्रुप की निदेशक प्रीति शुक्ला के द्वारा छात्राओं को अपनी सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। उन्होंने कार्य स्थल पर यौन उत्पीडऩ संबंधी कानून, महिला हेल्पलाइन नंबर व उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी, पुलिस सहायता कैसे लें, फोन पर एफ आई आर दर्ज कैसे करें, साइबर क्राइम व सोशल मीडिया इंटरनेट का उपयोग कैसे करें, बालिकाओं के उत्पीडऩ छेड़छाड़ से संबंधित जानकारी, शिविर में उन्होंनेआत्मरक्षा के गुर भी सिखाये। बालिकाओं को अपनी सुरक्षा खुद करने की टिप्स जैसे शक्ति टूल्स पास होना जरूरी, कांच की बोतल, पेन, मिर्ची पाउडर का अपनी सुरक्षा के लिए उपयोग करना बताया। उन्होंने यह भी बताया कि सैडो पॉवर ग्रुप निरंतर बालिकाओं की सुरक्षा व उनके विकास के लिए सैडो पॉवर प्रशिक्षण अभियान चला रहा है और इसका विशेष प्रशिक्षण प्रत्येक रविवार को कम्पनी बाग ललितपुर में सुबह निशुल्क रूप से दी जाती है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'